1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. IMD predicts thunderstorm and rain in Bengal

Weather Update : बंगाल में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD predicts thunderstorm and rain in Bengal
Bengal Weather Update News : भारत मौसम विभाग (IMD) ने अनुकूल हवा के रुख और बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी के कारण सोमवार से 18 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने अथवा आंधी-तूफान आने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है।
 
विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान आने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान तथा नादिया जैसे जिलों में हवा की तीव्रता तुलनात्मक दृष्टि से अधिक रहने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरी हिस्से में एक या दो स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Volkswagen Tiguan R-Line : 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 9 एयरबैग! फॉक्सवैगन ने लॉन्च की धांसू SUV