1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gurmeet Ram Rahim Rape Parole

Gurmeet Ram Rahim। गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलना मुश्किल

Gurmeet Ram Rahim
रोहतक। सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को खेती के लिए पैरोल आसान नहीं दिखाई दे रहा है। 
 
खबरों के अनुसार सिरसा के तहसीलदार की रिपोर्ट में सामने आया है कि डेरे के पास कुल 250 एकड़ भूमि है। इसमें कहीं भी राम रहीम मालिक या काश्तकार नहीं है। सारी भूमि डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के ही नाम है। इस कारण से प्रशासन की नजर में पैरोल का आधार नहीं बन रहा है।
 
राम रहीम ने जेल प्रशासन से 42 दिन की पैरोल मांगी थी। गुरमीत राम रहीम का कहना था कि वह सिरसा ज़िले में अपने खेतों में खेती करना चाहता है इसलिए उसने जेल छूट मांगी है।

डेरा प्रमुख पर अभी भी दो मामले सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन हैं। इनमें रणजीत सिंह हत्या और साधुओं को नपुंसक बनाए जाने का केस है। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में गुरमीत राम रहीम को जेल की सजा सुनाई गई है।
अगला लेख
अब पायलट बनना और आसान, सरकार ने दी नियमों में ढील