1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. greater-noida-sleeper-bus-fire-9-dead-driver-cleaner-arrested

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, लापरवाही से बस में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

fire in bus at yamuna express way
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि, कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह भयानक आग बस के इंजन से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ALSO READ: समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी
 
नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास टूरिस्ट बस में अचानक से आग लग गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगी बस का दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा की इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का तुरंत और उचित इलाज कराया जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता और ढांढस बंधाया है। ALSO READ: IIT बॉम्बे सुसाइड केस, एग्जाम हॉल का CCTV फुटेज, साहिल वाकोडे के हाथ में था मोबाइल, और क्या हुए खुलासे

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा बस हादसे में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजे) की घोषणा की गई है।
 
पीएमओ (PMO) ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
अगला लेख
समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी