1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girlfriend used to talk to another boy, murder by minor

गर्लफ्रेंड दूसरे लड़के से करती थी बात, नाबालिग ने कर दी हत्या

crime news
गोड्डा (झारखंड)। झारखंड के गोड्डा जिले में इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड के किसी अन्य लड़के से बात करने की जानकारी मिलने के बाद 17 साल के एक किशोर ने कथित रूप से उसे मार डाला। पुलिस ने बताया कि होली के दिन यह लड़की लापता हो गई थी और बृहस्पतिवार सुबह एक खेत में उसका शव मिला।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के और लड़की ऊर्जानगर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था।
 
उन्होंने बताया कि जब लड़के को पता चला कि उसकी दोस्त इंस्टाग्राम पर किसी अन्य लड़के से बात कर रही है तो वह नाराज हो गया और बुधवार सुबह जब लड़की होली मनाने अपने किसी दोस्त के पास जा रही थी तब उसने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार किया।
 
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया तथा इस्तेमाल की गई छड़ एवं लड़की के फोन को शव से कुछ मीटर दूर से बरामद कर लिया। मीणा ने बताया कि लड़के को सुधार गृह भेज दिया गया है। (एजेंसी)
अगला लेख
दिल्ली आबकारी घोटाला, BRS नेता के. कविता ED के समक्ष पेश हुईं