सम्बंधित जानकारी
- बिहार में बाढ़ का कहर, जलमग्न हुए कई इलाके और गांव
- नीतीश के मंत्री बोले, मेरे पूर्वज हिन्दू थे, मर्जी के खिलाफ इस्लाम कबूल किया
- थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, इन राज्यों में फिर खुलेंगे स्कूल
- बिहार में दिनदहाड़े बैंक में डकैती, 6.80 लाख रुपए उड़ाए
- Weather Alert : बिहार में भारी बारिश, पटना समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में बाढ़ का कहर, मुजफ्फरपुर में थाना डूबा
पटना। बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बूढ़ी गंडक नदी का पानी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मुजफ्फरपु का अहियापुर थाना बाढ़ की चपेट में आ गया।
थाना परिसर में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मालखाने में रखीं गाड़ियां और अन्य सामान खराब हो रहे हैं। यहां आने जाने के लिए पुलिसकर्मियों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हर साल बाढ़ का पानी इस थाने में प्रवेश कर जाता है, जिसको लेकर पुलिस विभाग के द्वारा नाव की व्यवस्था करवाई गई है। अगर पानी बढ़ता है तो थाने को पुराने थाने में शिफ्ट किया जाएगा।
बाढ़ प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले के शहर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
