रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar, flood, village, heavy rain
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 जुलाई 2021 (22:56 IST)

बिहार में बाढ़ का कहर, जलमग्‍न हुए कई इलाके और गांव

Bihar
बिहार में बाढ़ के पानी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग अपने प्रियजनों की मौत के बाद भी लोग शव का अंतिम संस्कार सुकून के साथ नहीं कर पा रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित मुजफ्फरपुर जिले के शहर और कई ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे अंतिम संस्कार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फरपुर में बूढी गंडक और गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई गांवों के डूबने की खबर है, हालांकि संख्या की जानकारी नहीं आई है, लेकिन कई छोटे गांवों के जलमग्‍न होने की खबर है। इसी तरह छोटे और नीचले इलाकों में लोगों के डूबने की भी अपुष्‍ट जानकारी मिली है।-
ये भी पढ़ें
'हेट स्पीच' का आरोपी गोपाल शर्मा गिरफ्तार, गुरुग्राम में दिया था ये भाषण