1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. firing in CRPF camp in Sukma, 4 dies

बड़ी खबर, सुकमा में CRPF कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, 4 की मौत

Chhatisgarh
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।
 
घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली में स्थित सीआरपीएफ की 50 बटालियन के कैम्प में हुई। आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके—47 राइफल से अन्य जवानों पर गोलियां चला दी।
 
बताया जा रहा है कि आधी रात को अचानक सीआरपीएफ के जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में तुरंत बाद हताहत जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 
घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा। पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है।
 
अगला लेख
कचोरी के साथ नहीं दिया प्याज, नाराज लड़की ने मचाया बवाल, वीडियो वायरल