सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद बरी, 6 गुर्गों को भी मिली राहत
- शाह ने कश्मीर में नए दौर को सशक्त करने का ही संदेश दिया
- श्रीनगर में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक? कई इलाके रेड जोन में...
- अल्पसंख्यकों पर हमले, अब सुरक्षाबलों ने मैरिज हॉल में बनाए बंकर, दहशत में लोग
- श्रीनगर में आतंकियों ने की अस्पताल पर गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
श्रीनगर के बटमालू में आतंकियों की फायरिंग में पुलिसकर्मी शहीद
श्रीनगर। शहर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि सिपाही की पहचान तौसिफ अहमद के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल तौसिफ पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उनके आवास के पास गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने हमले की निंदा की है। पार्टी ने ट्वीट किया कि श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं, जिसमें उसने अपनी जान गंवा दी। निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। (फाइल फोटो)
