गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 February 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (11:34 IST)

जगदीश देवड़ा ने पेश किया मध्यप्रदेश का बजट, जानिए क्या है खास

madhya pradesh budget 2026
Latest News Today Live Updates in Hindi : डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट। विपक्ष ने उठाया मुद्दा, बजट से अधिक कर्ज है। पल पल की जानकारी...


11:22 AM, 18th Feb
-मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट भाषण शुरू होने से पहले विपक्ष का हंगामा। विरोध। 
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पढ़ना शुरू किया।
-वित्त मंत्री ने कहा, प्रजा के सुख में राजा का सुख है। प्रजा के हित में राजा का हित है।
-महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए बजट है।
-कृषि वर्ष होने से बजट किसानों को समर्पित रहेगा।
-बजट में तीन साल की प्लानिंग की झलक है।
-ग़रीबी को आय से नहीं स्वास्थ्य, स्वच्छता से भी आंका गया है।
-ऋण प्रबंधन और अर्थ प्रबंधन में पारदर्शिता।
-2047 के दृष्टिपत्र को लेकर बजट में प्रावधान।
 
 

10:45 AM, 18th Feb
उपमुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कुछ ही देर में विधानसभा में मध्यप्रदेश का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने गुजरात विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।

08:45 AM, 18th Feb
-वित्त मंत्री कनुभाई देसाई आज 5वीं बार गुजरात का बजट पेश करेंगे।
-उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज विधानसभा में मध्यप्रदेश का बजट पेश करेंगे। इसमें नगर, गांव, उद्योग, सेहत और कृषि विकास पर जोर रहेगा।

08:37 AM, 18th Feb
-उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। 27.61 लाख छात्र 10वीं और 25.76 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
-स्वीडन के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और एनर्जी, बिज़नेस और इंडस्ट्री मिनिस्टर, एबा बुश, इंडिया एआई इंपेक्ट समिट 2026 के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

08:36 AM, 18th Feb
YouTube का सर्वर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में डाउन हो गया, जिससे यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे थे। “Something Went Wrong” एरर दिख रहा था। करीब एक घंटे की बाधा के बाद सभी सेवाएं बहाल हो गईं। कंपनी ने तकनीकी दिक्कत स्वीकार की, कारण स्पष्ट नहीं किया। ALSO READ: दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित
ये भी पढ़ें
AI समिट में रोबो डॉग को लेकर बवाल — गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटाया गया