1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 killed in car overturning in Rajasthan

राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 5 लोगों की मौत

rajasthan
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में तेज रफ्तार कार के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को निकाला।

खबरों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रामगढ़-तनोट सड़क मार्ग पर हुआ।

कार सवार सभी लोग गंगानगर के रहने वाले थे। रामगढ़ पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसा बेहद भयावह था और शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा रामगढ़ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख : इस हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
अगला लेख
NZvsAFG : न्यूजीलैंड पहुंची सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान की हार से भारत हुआ टी20 विश्वकप से बाहर