Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Kashmir

कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

encounter in Kashmir
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को यहां से 25 किलोमीटर दूर गंदेरबल जिले के हदूरा क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया।
 
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों की तरफ बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल बरामद की गई हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये किस समूह से जुड़े हुए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
उत्तरप्रदेश चुनाव : तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी