शुक्रवार, 25 जुलाई 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Empowered Panchayats, Empowered Uttarakhand Chief Minister Dhami
Written By
Last Modified: देहरादून , गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (16:30 IST)

सशक्त पंचायतें, सशक्त उत्तराखंड : मुख्‍यमंत्री धामी

Uttarakhand news
Uttarakhand news: मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई (खटीमा) में अपनी माताजी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वोट नहीं बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है।
 
एक वोट से बदलेगी गांव की तस्वीर : मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें, अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मत से ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो विकास, पारदर्शिता और सेवा के मूल मंत्र पर खरे उतरें। आपका एक वोट, गांव की तस्वीर बदलने की शक्ति रखता है। सशक्त पंचायतें ही सशक्त उत्तराखंड का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
 
लाभकारी खेती : धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार किसानों को लाभकारी खेती से लगातार जोड़ने का कार्य कर रही है। कीवी उत्पादन इसकी एक सफल मिसाल बनकर सामने आया है। वर्ष 2022-23 में 100 क्विंटल उत्पादन से 13 लाख रुपए की आय हुई। 2023-24 में यह बढ़कर 1150 क्विंटल हुआ और किसानों ने 170 लाख रुपए अर्जित किए। यह बढ़ता उत्पादन किसानों की आर्थिकी को मजबूती दे रहा है और प्रदेश सरकार के प्रयासों को धरातल पर साकार कर रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
बिहार विधानसभा में SIR पर भड़के तेजस्‍वी यादव, बोले- जो हो रहा वह किसी धोखाधड़ी से कम नहीं