1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake in assam

असम के 7 जिलों में लगे भूकंप के झटके

earthquake
Earthquake in Assam : असम के मध्य भाग में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। राज्य के 7 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में था। भूकंप जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
 
ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर मोरीगांव, नागांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग के अलावा पास के दारंग, लखीमपुर और उदलगुरी जिलों के लोगों ने भी झटके महसूस किए। भूकंप से तत्काल जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अकसर भूकंप आते रहते हैं।
अगला लेख
बड़ी खबर, गर्मी को देखते हुए इंदौर में 19 जून से खुलेंगे स्कूल