1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ceiling fan falls on groom in nagaur

शादी के अगले ही दिन छत से गिरा पंखा, कट गई दूल्हे की गर्दन

ceiling fan falls on groom
Nagore News : राजस्थान के नागौर जिले में एक दिल दहला देने वाले हादसे में चालू पंखा अचानक छत से नीचे गिर गया। पंखा गिरने से दूल्हे की गर्दन कट गई। उसे गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 26 टांके लगाकर उसकी जान बचाई गई।
 
नागौर के मकराना के मार्बल व्यापारी इकराम का शुक्रवार को जन्नत से निकाह हुआ था। निकाह के अगले ही दिन पत्नी मायके चली गई। इस बीच इकराम भी अपने कमरे में आराम करने चला गया और वह पंखा चालू कर पलंग पर लेट गया। कुछ ही देर बाद अचानक पंखा उस पर गिर गया।
 
जोरदार आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग इकराम के कमरे की ओर दौड़े। उसकी गर्दन और हाथ से खून निकल रहा था। पलंग पर पंखा पड़ा हुआ था। इस पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
 
जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू कर दिया। उसके गले में खून की 2 नसें कटे हुई थी। ऑपरेशन कर नसों को जोड़ा गया और 26 टांके लगाकर उसकी जान बचाई गई। युवक की हालत खतरे से बाहर है।
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
‘यूएस कैपिटल’ में पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन