1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. illigal minning collapse in Jharkhand Dhanbad

झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 3 की मौत

illigal minning collapse
jharkhand news; झारखंड के धनबाद जिले में स्थित भौरा कोलियरी क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान एक खदान धंस गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था।
 
धनबाद से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई।
 
धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे।
 
बताया जा रहा है कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo credit : file photo 
अगला लेख
बिना कोचिंग के भी कर सकते हैं CAT की तैयारी, जानिए 5 टिप्स