मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Odisha Train Accident : fire in AC coach of Durg puri express
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 जून 2023 (09:17 IST)

ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग

ओडिशा में फिर ट्रेन हादसा, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग - Odisha Train Accident : fire in AC coach of Durg puri express
Odisha Train Accident : ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के वातानुकूलित डिब्बे में आग लग गई, इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पूर्व तटीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि ट्रेन के बी-3 कोच में खरियार रोड स्टेशन पर पहुंचते ही धुएं का पता चला।
 
रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे से भी कम समय में समस्या को ठीक कर लिया गया और ट्रेन रात 11 बजे स्टेशन से रवाना हुई।
 
उल्लेखनीय है कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन एक्सिडेंट में 288 लोगों की मौत हुई थी और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Odisha Train Accident : 65 साल पुराने स्कूल को बनाया मुर्दाघर, बच्चों को सता रहा है डर