शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Odisha Train Accident : TMC gives bundles of 2000 notes to families of victims as compensation
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जून 2023 (13:04 IST)

Odisha Train Accident : TMC ने मुआवजे में दिए 2000 के नोट के बंडल, BJP ने पूछा सवाल

2000 rs notes in compensation
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए ट्रेन हादसे का शिकार हुए लोगों को पश्चिम बंगाल सरकार के एक मंत्री ने मुआवजे के रूप में 2-2 हजार के नोट दिए जा रहे हैं। मामला उजागर होने पर बवाल मच गया और भाजपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस पर सवाल उठाया।
 
पश्चिम बंगाल के एक मंत्री की ओर से मुआवजा राशि के रूप में 2 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। मुआवजा की राशि 2-2 हजार के नोट के बंडल के रूप में दिए जा रहे हैं। 
 
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक परिवार को 2,000 रुपए के नोटों के बंडल के साथ दिखाया गया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि बालासोर में ट्रेन हादसे में परिवार के एक सदस्य को खोने के बाद उन्हें मुआवजे के रूप में पैसा मिला था।
 
मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के एक मंत्री तृणमूल पार्टी की ओर से पीड़ितों के परिवारों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। मैं इस फैसले की सराहना करता हूं, लेकिन इस सिलसिले में मैं यह सवाल भी उठा रहा हूं कि 2000 रुपए के नोटों के बंडल का सोर्स क्या है?
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या बैंकों में 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया को देखते हुए पीड़ितों के परिवारों को 2,000 रुपए के नोट देना अच्छा निर्णय है?
 
भाजपा नेता ने कहा कि क्या इससे पीड़ित परिवारों को 2000 रुपए के नोट देकर उनकी मुश्किलें नहीं बढ़ाई गई? क्या यह टीएमसी के लिए अपने काले धन को सफेद करने का तरीका नहीं है?
 
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने मजूमदार के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2,000 रुपए के नोट देना अवैध नहीं है क्योंकि ये नोट अभी भी मान्य है। उन्होंने सवाल किया कि क्या 2000 रुपये का नोट अमान्य है? आज अगर कोई किसी को 2000 का नोट देता है तो क्या ये अवैध या काला धन है?
ये भी पढ़ें
औरंगजेब पर व्हाट्सएप स्टेट्स से कोल्हापुर में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज