सम्बंधित जानकारी
- आंध्र में बाढ़ से हाहाकार, मरने वालों की संख्या 34 हुई, रेल सेवा आंशिक बहाल
- दिल्ली में एक्सीडेंट के बाद अर्शी खान को सीने में दर्द की शिकायत
- वीडियो बनवाना पड़ा महंगा, धड़धड़ाती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- वानखेड़े को झटका, मलिक के बयानों पर रोक लगाने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इंकार
- शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र, पुलवामा में 5 आतंकवादियों को उतारा था मौत के घाट
सड़क पर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, दिल्ली में ASI की पिटाई
नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक ASI को 4 लोगों को सड़क पर शराब पीने से रोकना खासा महंगा पड़ गया। शराबियों ने उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब एएसआई राजपाल सिंह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार में चार युवकों को शराब पीते देखा। राजपाल युवकों को खुलेआम शराब पीने से मना किया।
इतना सुनते ही चारों युवक एएसआई से गाली गलौज करने लगे। देखते हुए देखते युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।
