1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Cracker factory fire in bangal

पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 21 लोग झुलसे

Cracker factory
सांकेतिक फोटो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के अमडांगा में सोमवार तड़के एक आतिशबाजी फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोग झुलस गए जिनमें छह दमकल कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस और दमकल विभाग सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
 
सूत्रों ने बताया कि यह आतिशबाजी फैक्टरी भालुका गांव में हैं और तड़के करीब पौने तीन बजे इसमे जोरदार विस्फोट होने के बाद आग लग गई जिसमे आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही कई दमकलों को मौके पर भेजा गया।
 
इस दौरान छह दमकलकर्मियों समेत कम से कम 21 लोग झुलस गए जिनमें कुछ की हालत गंभीर हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतिम समाचार मिलने तक आठ दमकल आग बुझाने के काम में लगी थीं और इनमें से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। (वार्ता)