• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. मालदीव जा रहा मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के 9 सदस्यों को बचाया
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (10:47 IST)

मालदीव जा रहा मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के 9 सदस्यों को बचाया

Maldives
तूतीकोरिन (तमिलनाडु)। मालदीव जा रहा एक मालवाहक जहाज बीच समुद्र में डूब गया लेकिन उसके चालक दल के 9 सदस्यों को बचा लिया गया।
 
उस क्षेत्र से गुजर रहे एक अन्य जहाज के चालक दल ने उन्हें बचा लिया और बुधवार को उन्हें यहां बंदरगाह पर लाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बंदरगाह के अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए सदस्यों को पूछताछ के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया।
 
यह जहाज सब्जियां और निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था, जब यह सोमवार की रात मालदीव से लगभग 116 समुद्री मील दूर खराब मौसम में फंसकर डूब गया। (सांकेतिक चित्र)
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारण, इनसाइड स्टोरी