1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bus accident in Bulandshahar

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने आठ कावड़ियों को कुचला

Bulandshahar
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने आठ कावड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दो की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुर्जा देहात इलाके में अज्ञात बस की चपेट में आने से दो कावड़ियों की मृत्यु हो गई और छह घायल हो गए। मृतकों में भूप सिंह (25) और 21 वर्षीय मूला मीना शामिल है। दोनों मुरैना (मध्य प्रदेश)के सलेमपुर के रहने वाले हैं।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल छह कावड़ियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। (वार्ता)