1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BSF recovered arms and ammunition from India-Pak border

BSF को मिली बड़ी सफलता, भारत-पाक सीमा से हथियार व गोला-बारूद बरामद

BSF
चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan border) के पास एक खेत से एके-47 राइफल (AK-47 rifle), दो मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। दरअसल बीएसएफ ने 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात एक ड्रोन देखा और इसके बाद उसने शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।
 
इस अभियान के दौरान उसे क्षेत्र से हथियार और गोला बारूद मिले। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान में एक सफेद रंग की बोरी में रखा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ जिसमें हथियार और गोला-बारूद के अलावा 40,000 रुपए नकद थे। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से आतंक फैलाने के नापाक इरादों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar News: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक मजबूत, निफ्टी 21,700 के स्तर के करीब