गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Boiler explodes in aluminum factory in Hazaribagh
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (19:22 IST)

Jharkhand: हजारीबाग में एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत

Jharkhand: हजारीबाग में एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत - Boiler explodes in aluminum factory in Hazaribagh
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव स्थित एक फैक्टरी में हुई।
 
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि विस्फोट दोपहर 1 बजे के कुछ मिनट बाद हुआ। 2 श्रमिकों की मौत हो गई। हालांकि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो बड़ा बाजार इलाके का रहने वाला है।
 
कटकमदाग पुलिस थाने के प्रभारी डीके प्रजापति ने कहा कि घटना के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा गया है। मृतकों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में की गई। दोनों बिहार के गया जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भारत में हो रही मोटोजीपी के प्रसारण में भारत का गलत नक्शा दिखाया, कश्मीर था नदारद