• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. South actor Vijay Antony shares first post after daughter Meeras death says I died with her
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (12:07 IST)

16 साल की बेटी की मौत का विजय एंटनी को लगा गहरा सदमा, बोले- मैं भी उसके साथ मर गया...

16 साल की बेटी की मौत का विजय एंटनी को लगा गहरा सदमा, बोले- मैं भी उसके साथ मर गया... | South actor Vijay Antony shares first post after daughter Meeras death says I died with her
Vijay Antony Post: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मीरा के निधन के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया है। बेटी की मौत का एक्टर विजय को भी गहरा सदमा लगा है।
 
बताया जा रहा है कि मीरा डिप्रेशन में थीं, और उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं विजय एंटनी ने बेटी के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। विजय ने यह पोस्ट तमिल भाषा में किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, तुम हमारा हिस्सा हो, तुम्हारे पास मजबूत दिल है और हम उसका दर्द समझ सकते हैं। लव यू ऑलवेज।
 
विजय ने लिखा, आप सभी दयालु लोगों को नमस्कार, मेरी बेटी मीरा बहुत प्यारी और बहादुर है। वह अब जाति, धर्म, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी और प्रतिशोध से मुक्त एक बेहतर और शांतिपूर्ण जगह पर चली गई है। वह अभी भी मुझसे बातचीत कर रही है। मैं भी उसके साथ ही मर गया हूं। मैंने अब उसके साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। अब से मैं उसकी ओर से जो भी अच्छे काम करूंगा, उसकी शुरुआत उसके द्वारा की जाएगी।
 
बता दें कि विजय एंटनी की बेटी 19 सितंबर को सुबह लगभग 3 बजे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थीं। इसके बाद विजय और उनका स्टाफ मीरा को अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मीरा चेन्नई के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थीं। 
 
विजय एंटनी साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर साउंड इंजीनियर की थी। इसके बाद वह म्यूजिक कंपोज करने लगे। विजय ने फिल्म नान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में बवाल, सोफी टर्नर ने जो जोनास के खिलाफ दायर की याचिका