बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra and raghav chadha leaving for udaipur for wedding
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (11:08 IST)

राघव चड्ढा संग सात फेरे लेने के‍ लिए उदयपुर रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra
Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही है। परिणीति 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग सात फेरे लेंगी। कपल ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' और 'उदयपुर पैलेस' को वेडिंग वेन्यू के तौर पर चुना है।
 
परिणीति और राघव की शादी की रस्में दिल्ली में शुरू हो गई है। दोनों की शादी की रस्में 19 सितंबर को अरदास के साथ शुरू हुई। इसके बाद, दोनों ने एक सूफी नाइट की मेजबानी की। अब यह कपल ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर रवाना हो गया है। परिणीति और राघव को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
 
परिणीति और राघव के उदयपुर में वेलकम के लिए भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट के बाहर एक बड़ा सा बोर्ड लगा है, जिस पर 'वेलकम टू उदयपुर परिणीति एंड राघव' लिखा है। 
 
बताया जा रहा है कि कपल ने मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ टूरिस्ट एक्टिविटी भी प्लान की है। राघव चड्ढा की सेहरा बंदी ताज होटल के लेक पिचोला में होगी। इसके बाद वह बारातियों के साथ अपनी दुल्हन परिणीति को लाने नाव से होटल लीला पैलेस जाएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
विरोध के बाद बदले सिंगर शुभनीत सिंह के सुर, बोले- भारत मेरा भी देश...