• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film jawan new song faraatta out on atlee birthday
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (17:23 IST)

एटली के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, 'जवान' से रिलीज हुआ शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का गाना 'फर्राटा'

एटली के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, 'जवान' से रिलीज हुआ शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का गाना 'फर्राटा' | film jawan new song faraatta out on atlee birthday
Jawan movie song Faraatta: भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा सितारें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का अपनी केमिस्ट्री से स्क्रीन पर धमाल मचाने का इतिहास है। ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी से लेकर लुंगी डांस और दर्द-ए-डिस्को जैसे चार्ट-टॉपिंग गानों तक, उनके सहयोग ने लगातार दर्शको को दीवाना किया है।
 
ब्लॉकबस्टर 'जवान' की जोरदार सफलता ने फैंस को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री के लिए और अधिक तरसने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने निर्देशक एटली के जन्मदिन के मौके पर 'जवान' का धमाकेदार गाना 'फर्राटा' रिलीज किया है। 
 
इस गाने में शाहरुख और दीपिका की शानदार जोड़ी का मैग्नेटिक कनेक्शन देखने लायक है, जो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रहा है। 'जवान' ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से प्रशंसा हासिल की है। फिल्म की प्लॉट, स्टनिंग विजुअल्स और पसंदीदा जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री ने इसे एक सिनेमाई अनुभव को बढ़ाया ही है और जो फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है।
 
'जवान' के लेटेस्ट गीत 'फर्राटा' में उनकी जादुई ऑन-स्क्रीन साझेदारी नेक्स्ट लेवल की है। यह गाना, साल के मोस्ट एंटरटेनिंग गानों में से एक बनने के लिए तैयार है, जिसमें उनकी आकर्षक केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो दर्शकों को सरप्राइज कर देती है। गाने के लीरिक्स चंद्रबोस के हैं, वहीं नकाश अजीज, जोनिता गांधी, अरिवू ने इसे गाया हैं और इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया हैं और फराह खान ने कोरियोग्राफ किया हैं।
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
मस्त चुटकुला : जो मेरा कहना मानेगा उसे गिफ्ट दूंगी