सोमवार, 15 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when hina khan did not get role of a kashmiri girl because of her complexion

जब अपने रंग की वजह से हिना खान को झेलना पड़ा था रिजेक्शन

Hina Khan Birthday
टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। 2 अक्टूबर को हिना अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि वह इन दिनों कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं।
 
हिना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर चौंकाने वाली बात बताई थी। उन्होंने खुलासा किया था कि सांवले रंग की वजह से उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। एक प्रोजेक्ट में केवल इसलिए नहीं लिया गया, क्योंकि वे बहुत ज्यादा गोरी नहीं थीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

हिना खान से जब पूछा पूछा गया था कि वो रिजेक्शन से कैसे निपटती है। इस पर उन्होंने कहा था, मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में बात नहीं कर सकती, लेकिन मुझे याद है कि मैं एक प्रोजेक्ट को क्रैक नहीं कर सकी क्योंकि मैं कश्मीरी नहीं दिख रही थी। मैं कश्मीरी हूं और मैं वहां की भाषा बोल सकती हूं लेकिन मुझे कास्ट नहीं किया गया क्योंकि मेरा रंग सांवला है और मैं बहुत गोरी नहीं हूं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@realhinakhan)

उन्होंने कहा था, टीम और किरदार के लिए यही जरूरी था। मुझे बहुत बुरा लगा था। जब आप भाषा को बहुत अच्छी तरह से जानते हों और आप किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा सकते हों और सिर्फ कश्मीरी दिखें ना इसलिए आपको रोल न मिले। मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और न हार मानी। मैंने हमेशा कोशिश जारी रखी।
 
बता दें कि हिना खान ने अभिनेत्री बनने से पहले दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आवेदन किया था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ऑडिशन दिया था। वह कई सीरियल्स, फिल्म और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है। उन्होंने विक्रम भट्‌ट की फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
 
ये भी पढ़ें
कौन हैं द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की एक्ट्रेस सहर बंबा, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचाती हैं तहलका