सम्बंधित जानकारी
- Covid 19 संकट के बावजूद 2020 में दुनियाभर में लाखों लोग हुए विस्थापित : UN
- राहुल ने किया तंज, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ें तो बड़ी खबर बन जाती है
- एमपी की जिस महिला में ‘डेल्टा प्लस’ वैरिएंट मिला उसकी ‘कॉन्टेक्ट हिस्ट्री’ तलाशने में जुटी टीम
- गुजरात की साबरमती नदी में मिला कोरोनावायरस, पहली बार प्राकृतिक जलस्रोत में मिला कोविड-19
- बोत्सवाना में खदान से निकला 1,000 कैरेट से अधिक वजनी हीरा
असम कांग्रेस को झटका, विधायक रूपज्योति कुर्मी भाजपा में होंगे शामिल | Assam Congress
गुवाहाटी। असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है।
मारिअनी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को यहां उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंपा।
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं। 4 बार विधायक रह चुके कुर्मी ने कहा कि वे 21 जून को भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच कांग्रेस ने कुर्मी को उनकी पार्टीविरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मंजूरी दी है।बोरा ने पूर्व विधायक राणा गोस्वामी की अगुवाई में 3 सदस्यीय दल बनाया है, जो मारिअनी क्षेत्र में जाकर वहां राजनीतिक हालात का जायजा लेगा। कुर्मी चाय बागान श्रमिक समुदाय से आते हैं। वे कांग्रेस के मंत्री रह चुके रूपम कुर्मी के पुत्र हैं तथा मरिआनी क्षेत्र से 2006 से चुनाव जीतते रहे हैं।(भाषा)
