सम्बंधित जानकारी
- Bangladesh की टीम एक दिन में 100 अंडे खा गई, खाने में मांगी 3 तरह की मछली
- Article 370 : लंदन में पाक प्रदर्शनकारियों की कायराना हरकत, भारतीय उच्चायोग पर फेंके पत्थर और अंडे
- सेहत के अलावा त्वचा के लिए भी फायदेमंद है अंडे की सफेदी
- Husband wife Joke : मछली अंडे देने वाली है
- केलों व अंडों की मनमानी कीमतें वसूलने के बाद मोदी सरकार फाइव स्टार होटलों पर कसेगी लगाम
OMG, 3 उबले अंडे का यह बिल देखकर हैरान रह जाएंगे आप
मशहूर संगीतकार शेखर रविजानी को एक होटल में 3 उबले अंडे का ऑर्डर देना खासा महंगा पड़ गया। उबले अंडों का बिल देख शेखर हैरान रह गए।
शेखर रविजानी ने अपने इस बिल की तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। होटल ने सिर्फ 3 अंडे के लिए 1350 रुपए और टैक्स के साथ 1672 रुपए का बिल थमा दिया। उन्होंने इस बिल का फोटो शेयर करते हुए लिखा, '3 अंडे की सफेदी के लिए 1672 रुपये? ये कुछ ज्यादा ही महंगा खाना नहीं है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बिल देख हैरान एक यूजर ने पूछा कि सोने का अंडा था क्या? एक अन्य यूजर ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि हयात की जगह अगर ठेले से अंडा खरीदते तो मात्र 15 रुपए में मिल जाता।
एक अन्य यूजर ने तंज कसत हुए कहा कि यह शॉकिंग नहीं है। 5 स्टार मुर्गी ने अंडे दिए होंगे तो स्टैंडर्ड तो मैच होना बनता है।
