सम्बंधित जानकारी
- अहमदाबाद और सूरत को मिलेंगी 34 नई हाईटेक ट्रेनें, यात्रा होगी सुपर फास्ट
- नासिक में रेल हादसा, स्टेशन पर उमड़ी भीड़, 2 यात्रियों की मौत
- मुंबई लोकल ट्रेन हादसे पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, रेल से गिरकर 5 यात्रियों की हुई थी मौत
- देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त
- Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा
MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत
Morena Train Incident : मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट आज दर्दनाक रेल हादसा हो गया। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। यह घटना झांसी रेलवे डिविजन के हेतमपुर और धोलपुर सेक्शन के बीच हुई।
अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई। रेलवे और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। खबर ????https://t.co/ujiQV9slFY#morena #train #madhyapradesh pic.twitter.com/xi3Z0gy0sW
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) June 14, 2026
प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
