1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Baba Ram Rahim admitted in Delhi AIIMS

बाबा राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Baba Ram Rahim
रोहतक। बाबा राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद मंगलवार सुबह उन्हें रोहतक से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
राम रहीम को 11 जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। पेट की बीमारी के चलते राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही थी। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को पीजीआई लाया गया था। 
 
राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी 2 महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। वह 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।