गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2021 में बनी BJP सरकार तो लव जिहाद के खिलाफ होगी कड़ी लड़ाई
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (10:41 IST)

2021 में बनी BJP सरकार तो लव जिहाद के खिलाफ होगी कड़ी लड़ाई

Assam BJP | 2021 में बनी BJP सरकार तो लव जिहाद के खिलाफ होगी कड़ी लड़ाई
गुवाहाटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो राज्य सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ 'कड़ी लड़ाई' शुरू करेगी। विधानसभा का चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित है।
डिब्रूगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक में उन्होंने कहा कि हमें असम की जमीन पर लव जिहाद के खिलाफ एक नई और कड़ी लड़ाई शुरू करनी होगी। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो हम यह निर्णय लेंगे कि अगर कोई भी लड़का धार्मिक पहचान छुपाता है और असम की बेटियों और महिलाओं पर कुछ भी नकारात्मक टिप्पणी करता है तो उसे कड़ी सजा मिले।
 
उन्होंने कहा कि लव जिहाद ने असम की बेटियों के लिए पहाड़ जैसी बड़ी समस्या खड़ी की है। कई लड़कियों की तो तलाक की नौबत आ गई, क्योंकि उन्हें गलत नाम बताकर लड़कों ने धोखा दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुंबई में बिजली गुल, व्यवस्थाएं चरमराईं, 312 करोड़ के नुकसान का अनुमान