शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2020
  4. bjp releases a list of 30 star campaigners for upcoming bihar election
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (07:04 IST)

बिहार चुनाव : BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, अमित शाह समेत ये नाम शामिल

Bihar Assembly Elections 2020
पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Elections) के प्रथम चरण के लिए भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथसिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
भाजपा द्वारा जारी इस सूची में मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आरके सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।
 
भाजपा की इस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं रामकृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं बाबूलाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, सुशील सिंह एवं छेदी पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान, सम्राट चौधरी एवं विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद जनक तथा निवेदिता सिंह के नाम भी शामिल हैं। 
 
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें
बड़ी उपलब्धि : 2 साल में 8 ‘BLUE FLAG’ पाने वाला एशिया का पहला देश बना भारत, टॉप 50 देशों की लिस्ट में शामिल