1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Kailash vijayvargiya says, Mamta Banerjee is an epidemic

कैलाश ने कहा- मेरे फोटो पर डल सकती है कभी भी माला, ममता को बताया महामारी

Kailash vijayvargiya
कोलकाता। भाजपा महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई। 
 
भाजपा नेता विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में कुछ भी हो सकता है। मेरे फोटो पर भी कभी भी माला डल सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। यहां भारत के संविधान की भी अनदेखी की जा रही है। 
 
विजयवर्गीय ने ममता को महामारी निरूपित करते हुए ट्‍वीट किया कि 'ममता महामारी' के खिलाफ थी यह रैली। 
 
एक अन्य ट्‍वीट में विजयवर्गीय ने कहा कि सुरक्षाकर्मी बलविंदर सिंह को पश्चिम बंगाल पुलिस ने सड़क पर पीटा और उसकी पगड़ी को अपमानित किया, वो सक्षम जवान है। उसने कई सैन्य कोर्स भी किए हैं। ममता राज में ऐसे जांबाज का अपमान दुखद है। ऐसे पुलिसवालों को सजा दी जाना चाहिए। 
अगला लेख
IPL-13 : सुनील गावस्कर हुए राशिद खान के मुरीद, बोले- हर कप्तान की वो पहली पसंद