गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 20 years of Narendra Modi
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (11:03 IST)

नरेन्द्र मोदी के 20 साल, भाजपा ने गिनाए 20 बड़े काम

नरेन्द्र मोदी के 20 साल, भाजपा ने गिनाए 20 बड़े काम - 20 years of Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। पिछले 20 सालों में उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राज किया। भाजपा ने 20 साल में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए 20 बड़े काम गिनाए...
 
2001 : 20 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2002 : नरेन्द्र मोदी ने 2002 गुजरात विधान सभा चुनाव की अगुवाई की और उनके नेतृत्व में गुजरात बीजेपी के इतिहास में चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ सीटें आयीं।
2003 : 2003 में पहले 'वाइब्रेंट गुजरात' ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट के दौरान 14 बिलियन डॉलर के 76 MoU साइन किए गए।
2004 : बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कन्या केलवणी योजना और शाला प्रवेशोत्सव प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
2005 : राज्य में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान लांच किया गया। अभियान के बाद राज्य में बेटियों की जन्म दर में वृद्धि देखी गई।
2006 : गुजरातवासियों को दिया ज्योतिग्राम योजना का तोहफा।
2007 : नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने तीसरा विधान सभा चुनाव जीता और मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले CM बने।
2008 : गुजरात की धरती पर टाटा नैनो का किया स्वागत, कार मैन्युफैक्चरिंग का गुजरात हब बना।
2009 : प्रदेश की आम लोगों के जीवन को आसन बनाने के लिए ई-ग्राम, विश्व-ग्राम योजना का किया उद्घाटन।
2010 : गुजरात के 50 साल के इतिहास को अगले 1,000 साल के लिए सहेजने के लिए 90 kg के टाईम कैप्सूल में किया सील।
2011 : 17 सितम्बर 2011 को सद्भावना मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।
2012 : 26 दिसम्बर 2012 को नरेन्द्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
2013 : 13 सितम्बर 2013 को भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में नरेन्द्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। 
2014 : 26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2015 :  21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
2016 : भ्रष्टाचार, काले धन और जाली मुद्रा से लड़ने के लिए डीमोनेटाईजेशन किया गया और डिजिटल लेन-देन के लिए BHIM/UPI लॉन्च किया गया।
2017 :  एक देश एक कर प्रणाली, GST लागू किया गया।
2018 : दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2019 :  हर साल है खास - नरेन्द्र मोदी प्रचंड जीत के साथ लागातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।
2020 : सही समय पर पूर्ण लॉकडाउन लगाकर कोरोना को महामारी बनने से रोका। जन-जन तक बीमारी से लड़ने की जानकारी पहुंचाई और लोगों को जागरुक किया।
ये भी पढ़ें
राहतदायी खबर, कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, मृत्यु दर भी घटी