1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Aligarh private trainer aircraft crashes during landing

अलीगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ VT-AVV विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Aligarh
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ धनीपुर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट VT-AVV अलीगढ़ के धनीपुर के पास क्रैश हो गया। खबरों के अनुसार इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
खबरों के अनुसार यह एक 6 सीटर प्राइवेट जेट था। सवार सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। हादसा अलीगढ़ धनीपुर के पास गाधी पार्क में हवाई पट्टी पर लैंड करते समय हुआ।
बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में उलझने के कारण यह हादसा हुआ। बिजली तार के चपेट में आने के बाद विमान में आग लगी गई और यह हादसा हो गया। (Photo courtesy Twitter)
अगला लेख
पानी के बिलों का सभी बकाया माफ, चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान