shradh paksha
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Ajmer kid lights up a bulb with his touch

क्या है करंट वाले बच्चे के वीडियो का सच

wonder boy
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक बच्चा के हाथ में बल्ब देने पर वह जलने लगता है। यह बच्चा अजमेर का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस वीडियो में एक व्यक्ति जब बच्चे के हाथ में बल्ब रखता है तो वह जलने लगता है जबकि अपने हाथ में लेने पर वह नहीं जलता है। इस बालक का नाम हनी सिंह बताया जा रहा है।

 इसे सोशल मीडिया पर करंट वाला बालक कहा जा रहा है।  हालांकि यह वीडियो यह कहकर वायरल किया गया कि बच्चे के शरीर में करंट है, लेकिन यह एक फेंक वीडियो है। इसमें सेल्फ चार्जिंग बल्ब है।  यह चाइना मेड बल्ब है और इसे शरीर के किसी भी अंग लगाने से यह जल जाता है। यह वीडियो सिर्फ पब्लिसिटी करने के लिए वायरल किया गया। अंधविश्वास फैलाकर लोकप्रियता पाने की कोशिश की गई है।