1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Actor Rajinikanth, Political party

पार्टी का नाम बताने से रजनीकांत का इंकार

Actor Rajinikanth
चेन्नई। तमिलनाडु में अगले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल शुरू करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को पार्टी का नाम बताने से इंकार किया और यह नहीं बताया कि वह कब प्रस्तावित पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न की घोषणा करेंगे।
 
 
अभिनेता रजनीकांत से जब चुनाव चिह्न के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, मुझे खुद नहीं पता। यह पूछने पर कि क्या वह लोगों से मुलाकात करेंगे तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पता चल जाएगा।
 
उन्होंने कहा, अभी मैं आपको कुछ नहीं कह सकता। नववर्ष की पूर्व संध्या पर रजनीकांत ने राजनीति में आने की घोषणा की। अभिनेता ने कहा है कि वह आध्यात्मिक राजनीति पर आधारित राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। (भाषा)
अगला लेख
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जामनगर में चालू किया दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनरी ऑफ गैस क्रैकर परिसर