1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. aaditya thackeray dares CM Shinde to contest against him in worli
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (08:29 IST)

आदित्य ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, वर्ली से मेरे खिलाफ लड़े चुनाव

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को भी इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी।
 
आदित्य ने कहा कि मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसेना विधायकों ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दी थी। इसके बाद भाजपा की मदद से एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे।
ये भी पढ़ें
अडाणी मामले में बोले दिग्विजय सिंह, सच हुई राहुल गांधी की भविष्‍यवाणी