1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nephew killed maternal uncle due to illegal relationship with maternal aunt in Uttar Pradesh

UP में मामी से अवैध संबंध के चलते भानजे ने की मामा की हत्या

Murder
मेरठ (उत्‍तर प्रदेश)। मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर मामी से अवैध संबंधों के चलते भानजे ने शनिवार को अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महिला और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में महिला और आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना सरूरपुर के अंतर्गत डहार गांव से आज पुलिस को सूचना मिली कि संदीप (32) नाम के व्यक्ति की उसके भानजे जॉनी (28) ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी। सजवान ने बताया कि आरोपी जॉनी और मृतक की पत्नी प्रीति (27) को हिरासत में लिया गया है।

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में प्रीति ने बताया कि उसका जॉनी के साथ अवैध संबंध था, इस वजह से जॉनी ने साजिश कर संदीप की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मामले में तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
क्या तालिबान शासित अफगानिस्तान को धन देना सही : अरविंद केजरीवाल