अडाणी मामले में बोले दिग्विजय सिंह, सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी
भोपाल। वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही बता दिया था कि अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर मूल्यों में जबरदस्त उछाल एक बुलबुला है जो जल्द ही फूट जाएगा।
हिडनबर्ग रिसर्च द्वारा धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयरों की कीमतों में हेराफेरी सहित कई आरोप लगाए जाने के बाद अडानी समूह के शेयरों ने शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है। अडाणी समूह ने आरोपों को झूठा बताया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में एक सुरक्षाकर्मी ने राहुल गांधी को बताया कि अडानी समूह के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने (गांधी) ने उससे कहा कि यह सिर्फ एक बुलबुला है जो जल्द ही फूट जाएगा। राज्यसभा के नेता सिंह ने कहा कि एक महीने बाद ठीक ऐसा ही हुआ।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान अधिकांश लोगों की आय गिर गई, लेकिन पूंजीपतियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि जब बाजार बंद रहा तो कारोबारियों का बाजार पूंजीकरण कैसे आसमान छू गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में वादा किया था कि वह विदेशों में जमा काले धन को वापस लाएगी, लेकिन पिछले 9 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट के काला धन निकलने वाले टास्क फ़ोर्स का क्या हुआ? आज तक मोदी जी ने खुलासा नहीं किया। क्यों?
विदेशों से काला धन निकालने का भाजपा के वादे का क्या हुआ? उच्चतम न्यायालय के काला धन निकलने वाले टास्क फ़ोर्स का क्या हुआ? आज तक मोदी जी ने खुलासा नहीं किया। क्यों?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 5, 2023
Gautam Adani News: Digvijay Singh ने PM Modi, Amit Shah सबका नाम लिया । ... https://t.co/aDhYj9DOSI via @YouTube
उल्लेखनीय है कि अमेरिका की फॉरेंसिक फाइनेंशियल कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडाणी के शेयरों में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट में अडाणी समूह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसमें अडाणी समूह से 88 सवाल पूछे गए थे। हालांकि इस रिपोर्ट को अडाणी समूह ने खारिज किया। मगर अडाणी ग्रुप और गौतम अडाणी की साख को इससे बड़ा झटका लगा।
रिपोर्ट आने के 10 दिनों के भीतर गौतम अडाणी रईसों की टॉप 20 लिस्ट से भी बाहर हो गए। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए के एफ़पीओ को भी रद्द कर दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

