शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. Shubh Muhurat For Rakhi
Written By

रक्षाबंधन 2021 : इस बार कब से कब तक बंधेगी राखी, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष श्रावण महा की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पर्व 22 अगस्त 2021 रविवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं राखी बांधने के सबसे अच्‍छे मुहूर्त।
 
 
1. शुभ योग : रक्षा बंधन इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशी में चंद्रमा और गुरु रहेंगे जिसके चलते गज केसरी योग रहेगा। इसी दौरान शोभन योग भी रहेगा। 474 वर्ष बाद इस तरह के ग्रह योग बन रहे हैं। 
 
2. शुभ मुहूर्त : वैसे तो अच्छे योग के चलते सुबह 5 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 03 मिनट का तक राखी बांधी जा सकती है। परंतु सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त सुबह 09:34 से 11:07 तक और 11:57:51 से दोपहर 12:49:52 तक रहेगा।
 
 
3. शुभ चौघड़िया : 22 अगस्त रविवार को दिन में सुबह 9 बजे से 10:30 तक लाभ और 10:30 से 12 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इसके बाद दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इसके बाद शाम 6 बजे से 7:30 तक शुभ का और रात 7:30 से 9:00 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा।
 
4. सबसे अच्‍छा मुहूर्त :( Shubh Muhurat For Rakhi ) सुबह 11:57:51 से दोपहर 12:49:52 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद रात में 7:30 से 9:00 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा तो इस दौरान भी राखी बांध सकते हो।
 
 
5. राहु काल : राहु काल का समय 22 अगस्त, को शाम 5 बजकर 16 मिनट 31 सेकेंड से लेकर शाम 6 बजकर 54 मिनट 05 सेकेंड तक रहेगा। इस काल में राखी नहीं बंध सकते हैं।