सम्बंधित जानकारी
- Mukhtar Ansari Gang के शार्प शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, माफिया नेटवर्क में मचा हड़कंप
- राजस्थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- प्रोफेसर रावत ने ओंकार लिखित पंचमुखी रुद्राक्ष पहनाकर किया गोसेवकों का सम्मान
- साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज?
- Rajasthan : वे खौफनाक वारदातें, जिनसे दहल गया था राजस्थान, इनके उम्रकैदी बने लव बर्ड, शादी के लिए पैरोल, क्यों शुरू हुआ विरोध
इंजेक्शन के 14 मिनट बाद मौत! साध्वी प्रेम बाईसा केस में जहर नहीं मिला, फिर कैसे थम गई सांसें?
Sadhvi Prem Baisa News : पाल गांव स्थित आरती नगर आश्रम में रहने वाली 25 वर्षीय कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत ने पूरे राजस्थान को हिलाकर रख दिया है। उनकी मौत को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आखिर क्या थी मौत की वजह। मौत के बाद इंस्टाग्राम पर किया गया एक पोस्ट पूरे मामले को और रहस्यमय बना रहा है।
आखिर पोस्ट किसने किया? क्या यह महज संयोग था या इसके पीछे कोई साजिश? मीडिया खबरों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। अब तक 48 लोगों से पूछताछ, 500 से ज्यादा पेज के बयान, 40 मोबाइल की कॉल डिटेल और 35 से ज्यादा फॉरेंसिक सैंपल जांचे जा चुके हैं।
आखिर क्या हुआ उस दिन कि कुछ ही मिनटों में मौत!
मीडिया खबरों के मुताबिक 28 जनवरी की शाम साध्वी की तबीयत अचानक बिगड़ी। गले में खराश और जुकाम की शिकायत के बाद आश्रम में ही कंपाउंडर देवी सिंह को बुलाया गया। शाम 5.15 बजे इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालत तेजी से बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में पाल रोड स्थित प्रेक्षा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 5.29 बजे पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नहीं मिला जहर तो क्या अस्थमा अटैक या इंजेक्शन का रिएक्शन
मीडिया खबरों के मुताबिक पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। आंतों में लालिमा मिलने से जहर की आशंका बढ़ी और विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य एफएसएल की 11 दिन बाद आई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शरीर में कोई जहर नहीं मिला। अब जांच का फोकस अस्थमा अटैक या इंजेक्शन के रिएक्शन पर आ गया है। अब इंतजार मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट का है, जो इस सनसनीखेज मौत के राज से पर्दा उठा सकती है। Edited by : Sudhir Sharma
