राजस्थान के कोटा में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Building collapsed in Kota Rajasthan : राजस्थान के कोटा में शनिवार को देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जवाहर थाना इलाके में ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित 3 मंजिला एक बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। खबरों के अनुसार, हादसे में दबने से एक युवक की मौत हो गई, जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंच चुकी है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन थी। तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान के कोटा में शनिवार को देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जवाहर थाना इलाके में ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित 3 मंजिला एक बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। खबरों के अनुसार, हादसे में दबने से एक छात्र की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंच चुकी है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन थी। तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। अब तक मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। सभी का इलाज जारी है। बिल्डिंग गिरने की सूचना पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मंत्री मदन दिलावर मौके पर राहत बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। इलाके में बड़ी संख्या में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कोचिंग छात्र रहते हैं। इमारत के भूतल पर रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंदर कुल कितने लोग फंसे हुए हैं।
हादसे के समय कुछ स्टूडेंट्स समेत कई लोग खाना खा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इमारत के पीछे स्थित एक अन्य बिल्डिंग में पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। वहां रोजाना ड्रिल मशीन और हैमर का इस्तेमाल होता था। फिलहाल प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour