उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
Uttarakhand bus accident News : उत्तराखंड के देहरादून जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।
खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खबरों के अनुसार, इस हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस में कुल 30 लोग सवार थे। ये हादसा क्वाणु के पास शूदोई में हुआ। ये बस चौपाल-नेरवा से वाया विकासनगर (उत्तराखंड) होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है। बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख : घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें