1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. professor-ramesh-kumar-rawat-meets-dr-satish-poonia-jaipur-diwali

प्रोफेसर रावत ने दिवाली के अवसर पर डॉ सतीश पुनिया से जयपुर में मुलाकात की

Professor Ramesh Kumar Rawat
जयपुर जिले के चोमू निवासी एवं सिक्किम के गैंगटोक में संचालित सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने जयपुर आकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी, भाजपा के राज्यसभा सांसद, राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के हरियाणा प्रदेश के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनिया से जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें  दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनसे आशीर्वाद लिया। 
 
मुलाकात के दौरान प्रोफेसर रावत ने डॉ पुनिया के ऑफिस में उनसे मिलकर उनको सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं भाजपा का पटका पहनाया एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इसके साथ ही रावत ने भारत के जाने-माने पत्रकार स्वर्गीय कल्याण सिंह कोठारी पर अपनी लिखित 'पुस्तक मीडिया मेकर्स ऑफ राजस्थान : कल्याण सिंह कोठारी' जिसे कि इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी शामिल किया गया था, भेंट की। 
 
भाजपा हाईकमान की ओर से नए दायित्व के लिए भी रावत ने डॉ. पूनिया दाइत्व दिये जाने पर डॉ सतीश पुनिया को प्रोफेसर रावत ने बधाई भदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रावत ने उम्मीद जताई कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित देश में अनेक जगह जब जब डॉ सतीश पुनिया को केंद्रीय नेत्रत्व एवं हाई कमान ने जिम्मेदारी दी है, उसको उन्होंने बखूबी निभाते हुए सकारात्मक एवं अच्छे परिणाम देकर उन सभी जगह भाजपा को और मजबूती प्रदान की एवं वहा पर भाजपा का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
अगला लेख
प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग