1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Professor Rawat has been appointed as National Spokesperson and Media In-charge of All India Khandelwal Vaishya Mahasabha

प्रोफेसर रावत बने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

Professor Ramesh Kumar Rawat
राजस्थान प्रदेश के जयपुर जिले की चोमू तहसील के अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत को अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) ने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाया है।
 
प्रोफेसर रमेश कुमार रावत को महासभा का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गंगाराम खंडेलवाल ने एवं खंडेलवाल महासभा पत्रिका के प्रधान संपादक राम निरंजन खंडेलवाल, चोमू नगर के खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष जुगल डंगायच, पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत के परिजन एवं रिश्तेदार सहित खंडेलवाल वैश्य महासभा के संरक्षकगणों, पदाधिकारियों एवं देश भर के विभिन्न प्रांतों, जिलों, नगरों, तहसील एवं गावो के खंडेलवाल वैश्य महासभा के सदस्यों एवं खंडेलवाल समाज के बंधुओ ने बधाई दी है।
 
प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) एवं अन्य सभी पदाधिकारियों का आभार वयक्त करते हुए समाज की समस्त गतिविधियों को प्रदेश, देश एवं विश्व के विभिन्न देशों तक महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) के दिशा निर्देशन में पहुंचाने का संकल्प लिया।