SPU के रजिस्ट्रार प्रो. रावत ने दिल्ली में की सांसद डॉ. पूनिया और खंडेलवाल से शिष्टाचार मुलाकात
सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (गैंगटोक) के कुलसचिव और अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रमेश कुमार रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं— राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया और चांदनी चौक से सांसद व 'कैट' (CAIT) के संस्थापक प्रवीण खंडेलवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को सिक्किम का विशेष प्राकृतिक पंचमुखी रुद्राक्ष, पटका और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. सतीश पूनिया से भाजपा केंद्रीय कार्यालय में मुलाकात : प्रो. रमेश रावत ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तथा हाल ही में भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चे के राष्ट्रीय प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया से मुलाकात की।
इस दौरान प्रो. रावत ने डॉ. पूनिया को सिक्किम के प्राकृतिक पंचमुखी रुद्राक्ष की कंठी, पटका, श्री विष्णु पुराण की पुस्तक और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने डॉ. पूनिया को भाजपा हाईकमान द्वारा दी गई नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद खंडेलवाल से यमुना अपार्टमेंट में भेंट : अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रो. रमेश रावत ने 'कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स' (CAIT) के राष्ट्रीय महासचिव व संस्थापक तथा चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल से उनके यमुना अपार्टमेंट स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रो. रावत ने सांसद खंडेलवाल को भी सिक्किम का प्राकृतिक ओमकार-अंकित पंचमुखी रुद्राक्ष, पटका और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें नवरात्रि, विजयादशमी और आगामी पंच दिवसीय दीपोत्सव (दीपावली) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि 'कैट' (CAIT) देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों और 40,000 से अधिक व्यापार संघों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है, जो भारतीय व्यापार समुदाय और छोटे-मध्यम उद्योगों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता है।

