सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan : SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
- जिस SDM अमित चौधरी को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारा, उसने क्या कहा...
- थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- राजस्थान के टोंक में दूसरे दिन भी तनाव, पुलिस को नरेश मीणा की तलाश
- मांगें मनवाने पानी की टंकी पर चढ़े युवक, कैबिनेट मंत्री के समझाने पर नीचे उतरे
राजस्थान में डंपर एम्बुलेंस टक्कर में 4 लोगों की मौत
Dumper ambulance collision: राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। जयपुर पुलिस ने यह जानकारी दी। रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एम्बुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था। उसके साथ उसके परिजन भी थे।
सिंह के अनुसार गजनगढ़ के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया और एम्बुलेंस से टकरा गया। हादसे में एम्बुलेंस को नुकसान पहुंचा और जोधपुर से दूसरी एम्बुलेंस बुलाई गई। जब मरीज को दूसरी एम्बुलेंस में स्थानांतरित किया जा रहा था तभी तेज गति से जा रहे एक डंपर ने (दुर्घटनाग्रस्त) एम्बुलेंस को टक्कर मार दी जिससे मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि 2 अन्य हरिराम और सुनील ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुनील एम्बुलेंस का चालक था। इस हादसे में अशोक घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
