सम्बंधित जानकारी
- कपालभाति प्राणायाम से नहीं होता है हार्ट में ब्लॉकेज, चमत्कारिक हैं इसके 10 लाभ
- कपालभाति योग कितना कारगर है कोरोना काल में, कैसे कर सकते हैं इसे
- Exper Advice : जानिए कपालभाति के लाभ, और कैसे करें अभ्यास घर में?
- Flexibility चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
- Expert Advice : कपालभाती का करें नियमित अभ्यास और रहें फिट, जानिए फायदे
Kapalbhati Yoga Kaise Karte Hain | कपालभाती प्राणायाम क्या है कैसे कर सकते हैं इसे
कपालभाती प्राणायाम को हठयोग के षट्कर्म क्रियाओं के अंतर्गत लिया गया है। ये क्रियाएं हैं:- 1. त्राटक 2. नेती. 3. कपालभाती 4. धौती 5. बस्ती और 6. नौली।
आसनों में सूर्य नमस्कार, प्राणायामों में कपालभाती और ध्यान में विपश्यना का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन कपालभाती प्राणायम को डायरेक्ट नहीं करते हैं। पहले अनुलोम विलोम का अभ्यास होने के बाद ही इसे करते हैं।
मस्तिष्क के अग्र भाग को कपाल कहते हैं और भाती का अर्थ ज्योति होता है। कपालभाती प्राणायाम को हठयोग में शामिल किया गया है। प्राणायामों में यह सबसे कारगर प्राणायाम माना जाता है। यह तेजी से की जाने वाली रेचक प्रक्रिया है।
विधि : सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठकर सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें। सांसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की ओर धक्का देना है। ध्यान रखें कि श्वास लेना नहीं है क्योंकि उक्त क्रिया में श्वास स्वत: ही अंदर चली जाती है।
लाभ : फेंफड़ों को मजबूत करने वाला यह प्राणायाम आपके चेहरे की झुर्रियां और आंखों के नीचे का कालापन हटाकर चेहरे की चमक बढ़ाता है। दांतों और बालों के सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। शरीर की चरबी कम होती है। कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या में लाभदायक है। शरीर और मन के सभी प्रकार के नकारात्मक तत्व और विचार मिट जाते हैं।
